[ad_1]

Hindi diwas 2024 Hindi words which were also adopted by the English language

हिंदी दिवस
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


अंग्रेजी और हिंदी में कई ऐसे शब्द होते हैं, जो एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं। इन्हें सुनकर या बोलकर लगता है कि ये शब्द किसी एक ही भाषा के हो सकते हैं। ऐसे शब्द विशेष रूप से तब उत्पन्न होते हैं, जब एक भाषा दूसरी भाषा से शब्द उधार लेती है या जब एक ही क्षेत्र में भाषाओं का मेल-जोल होता है।

Trending Videos

हिंदी और अंग्रेजी के बीच यही समीकरण देखने को मिलता है। हमारे यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही प्रमुख भाषाएं हैं। भारत में अंग्रेजी भाषा की शुरुआत 17वीं सदी में तब हुई थी, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की।

ये भी पढ़ें…Hindi Diwas 2024: सीमाओं को तोड़कर सीख रहे हैं  क, ख, ग…देहरादून में पढ़ रहे विदेशी छात्रों की सुनिए हिंदी

अंग्रेजी भाषा का प्रचार-प्रसार और विकास ब्रिटिश शासन के साथ हुआ, जबकि हिंदी की उत्पत्ति संस्कृत के विकास के साथ ही लगभग 1200 ईसा पूर्व में हुई थी। धीरे-धीरे अंग्रेजी के कई शब्द हिंदी भाषा में शामिल हो गए और कुछ हिंदी के शब्द अंग्रेजी में अपनी जगह बनाने लगे। ऐसे शब्द अक्सर एक ही भाषा के प्रतीत होते हैं और जब लोग इन्हें बोलते हैं, तो दोनों भाषाओं के बीच की सीमाएं धुंधली हो जाती हैं।

[ad_2]

Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *