[ad_1]
देहरादून के गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 70 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। हिंदी साहित्यकारों की पोर्ट्रेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,…

Shareदेहरादून। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के देहरादून परिसर (कन्या गुरुकुल) में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही हिंदी विभाग की ओर से हिंदी साहित्यकारों की पोर्ट्रेट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कन्या गुरुकुल देहरादून की समन्वयक प्रो. हेमन पाठक ने जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम एवं स्नेह को व्यक्त किया। रैली में 70 से अधिक छात्राओं, शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भाग लिया। हिंदी साहित्यकार एवं लेखक पोर्ट्रेट प्रतियोगिता में छात्राओं ने तुलसीदास, मीरा, कबीर, नागार्जुन, कृष्णा सोबती, अज्ञेय और अमीर खुसरो के पोर्ट्रेट बनाए। डॉ. निशा यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना रहा। प्रतियोगिता में आर्य दिव्यांशी ने पहला, राधिका ने दूसरा, अभिलाषा ने तीसरा और रूमान ने प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. निपुर सिंह, प्रो. रेणु शुक्ला, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. निशा यादव, डॉ. रीना, डॉ. बबिता शर्मा, डॉ. रचना चौहान, डॉ. सविता आदि उपस्थित रहे।
[ad_2]
Source link

