[ad_1]


Three children working in shops were freed

Trending Videos



I

Trending Videos

IIबालश्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स ने दुकानों और होटल-रेस्टोरेंट में छापा मारा

I

I

I

Iबच्चों की स्वास्थ्य जांच कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया

I

Iजिला टास्क फोर्स ने बालश्रम रोकने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को होटल-ढाबों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापा मारा। टीम ने दुकानों में काम करते तीन बच्चों को मुक्त कराया। बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर उनको बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। जहां बच्चों की काउंसलिंग कर उनको अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा।

I

Iजिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाल श्रम रोकने के लिए शहर के कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इससे प्रतिष्ठान संचालकों में खलबली मच गई। सहस्त्रधारा रोड पर तीन दुकानों पर काम करते तीन बच्चे मिले। तीनों बच्चों को टीम ने रेस्क्यू कर उनकी स्वास्थ्य की जांच कराई। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ रायपुर और राजपुर थानों में बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

I

I

I

Iजिला टास्कफोर्स में सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से बालश्रम पर रोक लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने, दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बालश्रम अपराध संबंधी पोस्टर, पंफलेट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के दौरान राज्य समन्वयक बचपन बचाओ सुरेश उनियाल, एलईओ दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, अमित थपलियाल, आईसा, समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा, चाइल्ड हेल्पलाइन से सविता गोगिया, आसरा ट्रस्ट से जसबीर एवं लक्ष्मी, जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रवीण चौहान आदि शामिल रहे।I

[ad_2]

Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *