भरतिया कालोनी में मकान पर घमासान के बाद राव नदीम एडवोकेट का बड़ा बयान

मकान बेचने वाला व्यक्ति भी भावुक,कहा : जिसने मेरी मदद की, वो मेरे लिए है भगवान

बाइट- राव नदीम एडवोकेट व अशोक भारती

मुज़फ्फरनगर में भरतिया कालोनी में आल इंडिया अवाम ए हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट द्वारा सद्भावना मंच के कार्यालय हेतु खरीदे गए मकान का कुछ लोगो द्वारा हुए हंगामे के बाद राव नदीम एडवोकेट एवं बेचने वाले व्यक्ति का भी बड़ा बयान सामने आया हैं।
मकान बेचने वाले बाल्मीकी समाज के व्यक्ति ने कहा कि राव नदीम एडवोकेट ने मेरी मदद की, वो मेरे लिए भगवान समान हैं।
आपको बता दे कि ऑल इंडिया अवाम ए हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट ने बाल्मीकी समाज के एक व्यक्ति से भरतिया कालोनी में मकान खरीदा था, उस मकान की नीलामी होने वाली थी, नीलामी होने से पहले मकान मालिक राव नदीम एडवोकेट के संपर्क में आया और उनसे नीलामी से मकान बचाने की गुहार लगाई। राव नदीम ने उक्त मकान मालिक की मदद करने तथा उसकी इज्जत बचाने के लिए मकान उससे खरीदकर उसके मकान की नीलामी होने से बचाई उसके बाद अपनी पार्टी समेत अन्य तीन पार्टी के साथ गठबंधन करके राव नदीम व सुक्रम पाल कश्यप ने सद्भावना मंच बनाकर उसका कार्यालय बनाने की वहां तैयारी शुरु कर दी थी। इसके बाद कुछ हिन्दू संगठन के लोगो को ये बात रास न आई और दो दिन पहले देर रात्रि हंगामा कर दिया। मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मकान खरीदने का विरोध किया जबकि जिस व्यक्ति ने मकान बेचा है, उसका कहना है कि मेरी उस समय किसी ने मेरी मदद नहीं की, जब मुझ पर बैंक का कर्जा था, मेरा मकान भी खरीदने नही देते थे, मुझे जातिसूचक शब्द कहते थे, राव नदीम एडवोकेट मेरे लिए भगवान है जिन्होंने मेरा मकान नीलाम होने से बचाया। राव नदीम ने कहा कि संविधान ने इजाजत दी है, कोई कहीं भी मकान खरीद सकता है, रही नमाज़ की बात तो नमाज जुमे के दिन कोई घर नहीं पढ़ता। सब मस्जिद में जाते है। ये सब मनगढंत बाते है। मैंने उस व्यक्ति की मदद की है जिस पर बैंक का कर्जा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *