Anuj Tyagi
“हिन्दू समाज को संगठित होकर “जिहाद” का सामना करना होगा” – स्वामी यशवीर महाराज
आरएसएस शताब्दी वर्ष पर घासीपुरा में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के घासीपुरा क्षेत्र में 13 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी यशवीर महाराज ने अपने संबोधन में समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज संगठित होकर ही सब प्रकार के जिहाद का सामना किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में लक्ष्मीनगर के जिला प्रचारक श्री नृपेन्द्र जी ने आरएसएस के 100 वर्षों के इतिहास, उसके सामाजिक कार्यों और संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन ने सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर बहन दीपा त्यागी ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। अंत में आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


