कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा 

 

बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं, नहीं हो रहा कोई उचित समाधान , जिम्मेदार हैं मौन, आखिर कौन दिलाएगा इस समस्या से निजात 

 

कौशाम्बी । आपको बता दें कि नगर पंचायत दारानगर के पूरे क्षेत्र में इस समय बंदरों के आतंक से लोग बहुत ही परेशान हैं। आलम ये है कि नगर पंचायत दारानगर में इस समय इनकी संख्या इतनी अधिक है कि इन बंदरो ने लोगो का जीना दुस्वार कर दिया है, बंदर लोगों के घरों से सामान उठा ले जाते हैं, इतना ही नहीं रास्ते में जा रहे राहगीरों पर भी हमला कर देते है, जिससे पूरे नगर पंचायत में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदरो के आतंक से यहां के लोग बहुत ही परेशान हैं। बंदर घर की छतों पर लगे एंटीना, पानी की टंकी, टीवी की छतरी आदि को नुकसान पहुंचा रहें हैं। इतना ही नहीं उत्पाति बंदरों के डर से लोग छतों पर अपने कपड़े या कोई अन्य सामान नहीं रख पा रहें हैं। इतना ही नहीं ये राहगीरों पर हमलावर हो जाते हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना मुस्किल हो गया है, सभी नगर पंचायत के लोग वन विभाग से बंदरो को जंगलों में खदेड़ने की मांग करते हैं।

 

नगर पंचायत के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदर के काटने के कई मामले सामने आए है। वन विभाग को कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा सभी नगर पंचायत के लोगों को उठाना पड़ रहा है। बंदर सुबह व शाम लोगों के घरों की छत पर चढ़ जाते हैं और घर की चादर और कच्चे मकानों के घरों के खपरेल फोड़ देते है। जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है, क्योंकि अभी वर्षा चालू है। ऐसे में कच्चे घरों की छतों को बंदरों ने तहस नहस कर रहे है। बंदर खाने पीने के सामान को बिखेरने के साथ ही कपड़े भी उठा ले जाते हैं और उन्हें फाड़कर व तोड़फोड़ कर बर्बाद कर देते है। घर की चादर को भी फाड़ रहे है।कई बार बंदर इतने ज्यादा होते हैं की वह झुंड के झुंड घरों पर चढ़ जाते हैं। इन बंदरों के कारण लोगों को घर के दरवाजे भी बंद रखना पड़ते है। घरों में घुसकर यह लोगों का नुकसान पहुंचा सकते है।बच्चों को काट लिए जाने का डर हमेशा बना रहता है।बंदरों के आतंक से लोगों में भय का माहौल है।

 

नगर पंचायत दारानगर में बंदरों का आतंक, लोग परेशान

 

नगर पंचायत दारानगर के वार्ड नंबर 9 , 14 व 15 एवम सभी वार्ड में बंदरों का आतंक बढ़ा हुआ है। इतना ही नहीं घरों और दुकानों में घुसकर सामग्री को लेकर भाग जाते है। इतना ही नहीं मकान के छत पर चढ़ने से खपरेल टूट फूट रहे है।इस संबंध में इसकी शिकायत वन विभाग को किए जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

रिपोर्टर – प्रशान्त कुमार मिश्रा 

कौशाम्बी

9450391390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *