अनुज त्यागी

अभी तक 20 दंगाइयों की पहचान हुई चार की हुई गिरफ्तारी

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान ने हल्द्वानी के बनफूलपुरा में हुए दंगे की जानकारी देते हुए बताया कि यह पहले से ही प्लानिंग था, भीड़ ने थाने को घेर लिया और थाने के अंदर मौजूद लोगों को बाहर नहीं आने दिया गया। उन पर पहले पथराव किया गया और फिर पेट्रोल बम से हमला किया गया। थाने के बाहर वाहनों में आग लगा दी गई और धुएं के कारण दम घुटने लगा,पुलिस थाने की सुरक्षा के लिए ही आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया,घरों की छतों पर पहले से ही पत्थर व डंडे बड़ी मात्रा में रखे गए थे,पुलिस के जलाने का प्रयास किया था पुलिस व नगर निगम के अधिकारियो पर पेट्रोल बम से हमला किया गया गाड़ियों को फूंका गया सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, यह एक सोची समझी साजिश है, बता दे कल 8 फरवरी को कोर्ट के आदेश पर एक अवैध बनी हुई मजार को पुलिस प्रशासन हटाने पहुंचा था जिसके बाद दंगाइयों के द्वारा वहां पर पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया गया, पथराव किया गया थाने को घेर कर आग लगा दी गई गाड़ियों को फूंका गया, अभी तक चार लोगों की मौत की खबर है वही 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी व नगर निगम के अधिकारी घायल है, किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है और दंगाइयों को पहचान कर गिरफ्तार किया जा रहा है हल्द्वानी में धारा 144 लागू कर कर्फ्यू लगा दिया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर कठोर कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *