प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की राम जन्मभूमि स्थित विशाल मंदिर में राम जी के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा भव्य और ऐतिहासिकता के साथ की।
इस अवसर पर 7000 से अधिक लोगों को बुलवाया गया जिसमें नाम चिन लोग शामिल रहे। उद्योगपति, खिलाड़ी, फिल्म अभिनेता अभिनेत्री, संत स्वामी शंकराचार्य, उद्यमी, कॉरपोरेट सेक्टर के बड़े चेहरे सभी शामिल हुए।
इस दौरान मुजफ्फरनगर से भी हरियाणवी फिल्मों के अभिनेता विकास बालियान, विपिन बालियान और चिराग बालियान को 22 तारीख को विशिष्ट लोगों के साथ श्री राम के बाल स्वरूप के दर्शन करने का मौका मिला।


श्री श्री श्री निर्मलानंद जी, प्रज्ञानंद जी, बालक नाथ जी, रामदेव जी, अवधेशानंद जी, शोएब इलियासी , प्रज्ञानंद जी,ज्ञानानंद जी आदि साधु संतों के साथ विकास बालियान, विपिन बालियान और चिराग बालियान भी संत दर्शन के साथ प्रभु दर्शन करने में कामयाब रहे। विकास बालियान ने अपने फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम से लाइव आकर उन ऐतिहासिक पलो को लोगों के साथ साझा भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *