मुजफ्फरनगर।समाजसेवी संस्था आवाज ए हक द्वारा खालापार फक्कर शाह चौक पर गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, संस्था के अध्यक्ष शादाब खान ने कहा है कि हम सबको मिलजुल कर आगे बढ़ना है और किसी के बहकावे में नहीं आना है तभी हमारा देश तरक्की करेगा । उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह फेक खबरों से बचें और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें । आवाज ए हक संस्था के अध्यक्ष शादाब खान व खालापार पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र श्योराण, के साथ संस्था के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सेल्यूट किया गया। इसके बाद मौके पर मोजूद गणमान्य लोगों द्वारा राष्ट्रीय गान भी गाया गया । इस दौरान कार्यक्रम का संचालन हाजी कमर आलम ने किया , कार्यक्रम को सफल बनाने में सरदार सतनाम , सलीम मलिक, सभासद अब्दुल सत्तार, नदीम खान, इम्तियाज नेता ,मुजफ्फर खान, हाजी रिजवान खान , रहमत खान, आज़ाद खान, इमरान खान, शेकैब खान, मास्टर हिदायतुल्ला, हाजी क़मर आलम, शाहवेज खान सहित सैकड़ों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *