शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई. हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ जब हरदोई डिपो की रोडवेज बस डंपर से टकरा गयी. इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्रियों के मौत की खबर है.मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास स्टेट हाईवे की सुबह 11 बजे की घटना।
घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया,सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

