प्रशांत त्यागी,देवबंद।
यूपी के पीसीएस टापर सिद्धार्थ के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बुधवार शाम सांसद राघव लखनपाल शर्मा अग्रसैन विहार कालोनी में सिद्धार्थ के आवास पर पहुंचे और एसडीएम बनने पर उन्हें बधाई दी।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने सिद्धार्थ गुप्ता को बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उपलब्धि पर सिद्धार्थ को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता से देवबंद ही नहीं बल्कि प्रदेश में पूरे जनपद सहारनपुर का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिद्धार्थ गुप्ता से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, विपिन भारतीय, सभासद अर्जुन सिंघल, विपिन त्यागी, नितिन गुप्ता, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, अजय जैन, वैभव अग्रवाल, बिजेंद्र गुप्ता, एडवोकेट संदीप शर्मा, राममोहन सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं, सपा नेता कार्तिकेय राणा और पूर्व सहकारी समिति चेयरमैन अरुण राणा ने भी सिद्धार्थ गुप्ता के आवास पर पहुंच उन्हें बधाई दी।
प्रशांत त्यागी

