मुज़फ्फरनगर।स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री स्व; कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समाजवादी चिंतक व जननायक स्व:कर्पूरी ठाकुर शताब्दी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी द्वारा अपने सम्बोधन में कर्पूरी ठाकुर को समाजवादी विचारधारा का वाहक बताते हुए पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को एकजुट करके उनके राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला नायक तथा गरीब वंचितों की मजबूत आवाज़ बताकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा विधानसभा अध्यक्ष सदर अविनाश कपिल,सपा जिला सचिव फिरोज अख्तर,सपा नेता राशिद जैदी,दुर्गेश पाल,तरुण सौदे एडवोकेट,हुसैन राणा,यामीन मंसूरी, मनोज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

