मुजफ्फरनगर। कल सोमवार को अयोध्या नगरी में भगवान श्री रामचंद्र जी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में व्यापारी अनुज कुमार जैन के द्वारा पान मंडी में अपने प्रतिष्ठान पर भंडारे प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया,जिसमें सभी भक्त जनों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के नाम का जय घोष कर प्रसाद ग्रहण किया, व्यापारी अनुज कुमार जैन ने बताया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी के मंदिर का निर्माण हुआ है और भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *