मुजफ्फरनगर।अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभ अवसर पर मोहल्ला जसवंत पुरी निवासियों ने आज शाम श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रसाद वितरण किया, कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता पिंटू त्यागी ने कहा आज 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री रामचंद्र जी का मंदिर बना है यह हमारे लिए सौभाग्य भरा क्षण है और हम इसके साक्षी बने,पिंटू त्यागी ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनने का मार्ग संभव हुआ है,

भाजपा केशव मंडल के अध्यक्ष कपिल त्यागी ने कहा राम मंदिर के लिए हमारे बड़ो नेअपने प्राणों का बलिदान दिया था आज उनका सपना सच हुआ है

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, केशव मंडल भाजपा अध्यक्ष कपिल त्यागी, नंदकिशोर, विजित त्यागी, देवेंद्र पाल, अनुज त्यागी,विकास शर्मा, ठाकुर तीर्थ सिंह बिष्ट,टोनू शर्मा,राहुल शर्मा,दुर्गेश शर्मा, कन्हैया त्यागी,सोनी यादव सहित बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *