तहसील के खटोली गांव में सड़क पर फैली गंदगी, ग्रामीण परेशान,जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से ग्रामीणों ने लगाई विशेष सफाई अभियान चलाने की गुहार

देवबंद। संवाददाता

केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के माध्यम से भले ही करोड़ों रुपए खर्च कर रही हो लेकिन सफाई व्यवस्था‌‌ के नाम पर आने वाला पैसा सरकार के अधिकारी बंदरबाट कर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण नागल विकासखंड का खटोली गांव है। यहां के ग्रामीणों का आरोप है शिकायत के बावजूद भी गांव के मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी को हटवाया नहीं जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष बना हुआ है।
ग्रामीण संजय त्यागी, संदीप, मोहम्मद नूर हसन, नीरज आदि ने आरोप लगाया कि गांव में एक माह पूर्व सफाई व्यवस्था हेतु एक नाले का निर्माण किया गया था। जिसके चलते अंदर फैले गंदे मलबे को जेसीबी की मदद से सड़क पर डाला गया था। नाला निर्माण के बावजूद भी आज तक सड़क पर पड़ी गंदगी को नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर ही गांव के मंदिर, मस्जिद और संत रविदास के मंदिर पड़ते हैं। स्कूल के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन शिकायत के बावजूद भी आज तक फैली गंदगी को नहीं हटाया गया। परिणाम स्वरुप गांव में बीमारी फैलने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 जनवरी को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी होना है जिसमें महिलाएं और बच्चे काफी श्रद्धालु शामिल होंगे। लेकिन रास्ते पर फैली गंदगी के कारण लोगों को इस दौरान भारी समस्या भी होगी। ग्रामीणों ने देवबंद एसडीएम, नागल खंड विकास अधिकारी और जनपद के मुख्य विकास अधिकारी से गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की गुहार लगाई है।

उधर,‌ एसडीएम अंकुर वर्मा ने बताया ग्रामीण शिकायत का संज्ञान दिया जा रहा है जल्द ही सड़क पर पड़ी गंदगी को हटवा दिया जाएगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed