किसान साथियों के साथ सलाहकार आगे आंदोलन चलाने को लेकर करेंगे सलाह-अंकित चौधरी
मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर पिछले 17 दिन से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी ने यूपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए 20 रुपये पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की योगी सरकार ने भी किसानों के साथ किया छल, कम से कम 400 रुपए घोषित होना चाहिए था ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गन्ने का भाव इतनी देर से गन्ने का भावद घोषित करना भी सरकार की चीनी मिलो से मिली भगत को दर्शाता है किसान साथियों से सलाह कर आगे आंदोलन चलाने को लेकर करेगे सलाह।।

