कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी। अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस थानाधयक्ष आशुतोष कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अफजल पुत्र सलाम उल्ला नि० कड़ा थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को आरपी इण्टर कॉलेज फसेया से 3 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।

 

आपराधिक इतिहास :-

1. मु0अ0सं0 1373/18 धारा 307 भादवि व 3/5A/8 उ0प्र0 गोवध अधि० थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज ।

2. मु0अ0सं0 235/21 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि० थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज ।

3. नि0 कार्यवाही 192/23 धारा 110G सीआरपीसी थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *