कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा 

नगर पंचायत दारानगर में भगवान नंदी की भव्य शोभा यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालु

धूम-धाम से प्राचीन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार 

कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर मे अश्वनी तिवारी स्वर्गीय सूर्य प्रसाद तिवारी जी के स्मृति श्री रूद्रश्वेर महादेव मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया एवं भगवान नन्दी बाबा की शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान नंदी पर सवार होकर निकले तो उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित हो उठे। जगह-जगह पुष्पवर्षा से उनका स्वागत और आरती हुई। आतिशबाजी और घोड़े के करतब ने सभी का ध्यान खींचा।

प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार बड़े धूम-धाम से किया जा रहा है नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के दारानगर बाजार स्थित में काफी प्राचीन शिव मंदिर थी जिसको अश्वनी तिवारी निवासी दारानगर के नेतृत्व में जिर्रोधार कराया गया है। जिसमें बुधवार को मन्दिर में सूर्य भगवान, विष्णु भगवान, बजरंगबली, और कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित की गईं है, साथ ही भगवान शिव जी के अनन्य भक्त नंदी महाराज जी की भी मूर्ति स्थापित की गई। स्थापना के पहले पूरे नगर में नंदी महाराज की भव्य की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई है, शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी झूमते-नाचते हुए शिव मंदिर में पहुंचे जिसके बाद मन्दिर में मूर्तियों की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना के बाद स्थापना किया गया है, स्थापना के बाद बाजार में भव्य भंडार का आयोजन किया गया, जिसमें अश्वनी तिवारी, सोमेश्वर तिवारी, भुवनेश्वर तिवारी, पवन कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, आलोक कुमार, वेद प्रकाश, अनुभव मिश्रा, राजेश मिश्रा, रवि मनी नितेश, वैभव तिवारी, सहित भारी संख्या में भक्त व नगर लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *