कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

देवीगंज स्थित गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज में धूम धाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

कौशाम्बी। शुक्रवार को देवीगंज स्थित गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में कालेज के प्रबंधक बउवा साहू ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक ने कहा कि उनके कहे हर एक शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्वामी विवेकानंद जी जो विचारों की अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वे पीढ़ियों तक हमारा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। इससे समाज और देश का हित के साथ व्यक्तियों का व्यक्तिगत जीवन भी संवर जाएगा। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक बउवा साहू, प्रधानाचार्य शैलेश कुमार, शशि कमल मिश्रा आदि कॉलेज के सभी स्टाफ सहित भारी संख्या में विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *