कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा
तमंचे के बल पर युवती का हुआ अपहरण, परिजनों ने पुलिस से जताई अनहोनी की आशंका
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बे से तमंचे के बल से दिनदहाड़े युवती के घर से युवती को किया अपहरण युवती के अपहरण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सिराथू कस्बे के आदित्य उर्फ़ रिशु पर पीड़ित के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि युवक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवती को जबरन कार में बैठा कर उसका अपहरण किया गया है, परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप भी लगाते हुए बताया कि उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है बतादें कि पूरा मामला थाना सैनी के सिराथू कस्बे का है मामले में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस मामले से संबंधित सैनी थाना में एक तहरीर प्राप्त हुई है उसके आधार पर सैनी थाना में सुसंगत धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है इसमें आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
BYTE — सीओ सिराथू, अवधेश विश्वकर्मा

