कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा
लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी पुत्र स्व0 जगन्नाथ केशरवानी का राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
कौशाम्बी। लोकतंत्र सेनानी यशपाल केशरी पुत्र स्व0 जगन्नाथ केशरवानी का राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि, थाना कोखराज अंतर्गत कस्बा भरवारी में जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी चायल सौम्य मिश्रा द्वारा अंतिम सलामी दी गई।
सांसद विनोद कुमार सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण संजय कुमार गुप्ता,लाल बहादुर व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी तथा मीडिया प्रभारी उप मुख्यमंत्री भोले शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


