कौशाम्बी/प्रशान्त कुमार मिश्रा
कौशाम्बी जिले के कल्यानपुर अहिरारा गांव में घर-घर पहुंचा श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

कौशाम्बी । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर रामभक्तों द्वारा अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ब्रहस्पतिवार को कौशाम्बी जिले के हिन्दू वादी नेता रजत पाण्डेय ने कई ग्राम सभा में जा कर घर-घर सम्पर्क कर लोगों को अक्षत देकर और अयोध्या जाने के लिए आमंत्रित किया।
मंझनपुर तहसील के सभी ग्राम सभा में हुवा घर-घर अक्षत वितरण, दिया श्रीराम का निमंत्रण
हिंदूवादी नेता रजत पाण्डेय ने घर-घर संपर्क कर पीले चावल (अक्षत) दिए और लोगों के घरों की दीवारों पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर की प्रतिमा के स्टीकर चिपकाए।जिन घरों में गृह संपर्क अभियान के तहत पहुंचे, वहां लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। भाजपा के प्रयासों से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण होने से खुश एक बुजुर्ग महिला ने सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर हिन्दू वादी नेता रजत पाण्डेय ने कहा कि सभी रामभक्त 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही होगी, तब सभी रामभक्त अयोध्या नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए रामभक्त 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपनी कॉलोनी, गांव में स्थित राम और हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। पूजा-अर्चना कर कॉलोनी और गांवों के मंदिरों में प्रसाद वितिरत करें।

