मुज़फ्फरनगर।चरथावल कस्बे व ग्राम चौकडा पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक एवं युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी का भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल कुशलवीर सिंह,युवा सदर तहसील अध्यक्ष शाहनजर त्यागी व वरिष्ठ किसान नेता दानिश प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर धर्मेंद्र मलिक ने कहा की भाकियू अराजनेतिक किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है।तथा गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की मांग कर रही है।जिसके लिए कई दिन से मुजफ्फरनगर क्लैक्ट्रेट पर धरना चल रहा है आज गांव चौकड़ा में किसानो की पंचायत में पहुंचकर किसानों को धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान करेंगे उन्होंने कहा की सभी किसान गन्ना तुलवाने के लिए जाते समय गन्ना मूल्य बढ़ोतरी का बैनर,अपनी बोगी व ट्रेक्टर ट्राली पर लगाकर चले ताकि सभी को पता चले की भाकियू अराजनैतिक किसानो के लिए गन्ना मूल्य बढ़ोतरी हेतु लड़ाई लड़ रही है।
इस दौरान ब्लॉक चरथावल से लम्बे समय तक भारतीय किसान यूनियन में रहे चौकडा गांव के सैकडो कार्यकर्ताओं व पदाधिकरियो ने संयुक्त रूप से भाकियू टिकैत को अलविदा कहते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का दामन थाम लिया है।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने सभी को फूल मालाएं पहनाकर संगठन में शामिल किया। कुछ दिन से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पंचायत कर सैकड़ो लोगो के सामने अपनी नाराजगी जाहिर कर भाकियू (अ) का दामन थामा ।।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, युवा जिला अध्यक्ष अक्षू त्यागी, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह व युवा तहसील अध्यक्ष शाहनजर त्यागी आदि पदाधिकारियो ने सभा को संबोधित किया और सुभाष प्रधान, जनार्दन त्यागी ,मुनीश नंबरदार, कादिर प्रधान, जावेद प्रधान, सलीम नेता, सरफराज प्रधान, मांगेराम त्यागी, विकास त्यागी सोनू,रिंकू प्रधान, अजय त्यागी, विनय त्यागी,साधुराम त्यागी, कृष्ण त्यागी, कन्नू त्यागी, आदेश मास्टर जी, कयूमा, सनव्वर, नोमान त्यागी, शशिकांत उर्फ काला प्रधान, नीटू त्यागी, नरेश त्यागी, गौतम पांचाल, राजवीर त्यागी, राजेंद्र प्रधान, उमेश प्रधान, अनिल त्यागी कूटेसरा ,सुधीर नंबरदार न्यामू, विनय त्यागी,मधु त्यागी न्यामू , मुकेश लाला छिमाऊ, योगेंद्र राणा दूधली, ठाकुर बृजपाल सिंह प्रधान दूधली, महेंद्र बाबा, शेरपाल प्रधान, ठाकुर लोकेश राणा, महक सिंह, अर्जुन राणा, कुलदीप राणा, शिव कुमार भगत जी, प्रदीप शर्मा कसौली, ठाकुर जनक सिंह, दानिश प्रधान पावटी, मूसा चेयरमैन दधेडू, नीरज मास्टर जी , मोनू त्यागी, वासु त्यागी, विपिन त्यागी, बिन्नू त्यागी, पवन त्यागी सरपंच, आंसू ,जुनैद, सद्दाम, मुकेश राणा ,अजय शर्मा, सुरेश भगत जी, हाजी जान्नी नंगला राई आदि जिम्मेदार किसान मौजूद रहे
" "" "" "" "" "