कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
उच्चगुणवत्ता वाला सीमेंट है अल्ट्राटेक-राहुल त्रिपाठी

कौशाम्बी। अल्ट्राटेक प्रीमियम यह एक उच्च गुणवत्ता वाला सीमेंट उत्पाद है,जो विभिन्न निर्माण अनुप्रयोगों जैसे नींव, बीम, कॉलम और स्लैब के लिए उपयुक्त है। यह निर्माण परियोजनाओं के लिए आदर्श है। जिसके लिए उच्च शक्ति और स्थायित्व की आवश्यकता होती है।
यह बातें अल्ट्राटेक सीमेंट के टेक्निकल इंजीनियर राहुल त्रिपाठी ने शुक्रवार को दरियापुर चौराहे पर क्षेत्र के राजगीरों व ग्राम प्रधानों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रतिदिन 50 लाख बोरा सीमेंट का उत्पाद करती है। इस सीमेंट में तीन क्वालिटी नार्मल, सुपर व वेदर प्लस है। अल्ट्राटेक प्रीमियम में उच्च प्रारंभिक शक्ति है। जिसका अर्थ है कि यह शुरू से ही भारी भार सहन कर सकता है। इसमें हाइड्रेशन की कम गर्मी भी होती है। जिससे थर्मल क्रैकिंग का खतरा कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त इसकी कम पारगम्यता है। जो इसे पानी और रासायनिक हमलों के लिए प्रतिरोधी बनाती है। उन्होंने कहा कि मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ अल्ट्राटेक सीमेंट आज के आधुनिक कंस्ट्रक्शन तकनीक जैसे फास्ट-ट्रैक कंस्ट्रक्शन के लिए आदर्श है।अल्ट्राटेक सुपर को इस तरह बनाया गया है कि जल्दी से कंस्ट्रक्शन हो सके। तेजी से शटरिंग हटाया जा सके। फॉर्म वर्क किया जा सके। सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन, उच्च कवरेज हो और आपके निर्माण की फ़िनिशिंग शानदार हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार सब डीलर मलखान सिंह व्यक्त किया। इस मौके पर राजगीरों को कंबल वितरित किया गया।
इस मौके पर चंद्र प्रकाश दुबे, मुख्य डीलर अमित कुमार जायसवाल, सब डीलर मलखान सिंह, राम अभिलाष मौर्य, ज्ञान मौर्य, मदन लाल, राम नाथ, करन, वसंतलाल, शिवबिलास मौर्य, कमलेश आदि लोग मौजूद रहे।

