कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की चल – अचल संपत्ति प्रशासन ने की कुर्क,नोटिस बोर्ड किया चस्पा,कुर्क कार्रवाई देख मचा क्षेत्र में हड़कंप

कौशांबी। आपको बता दे सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा धुमाई निवासी हेमराज उर्फ राज बाबू पुत्र रामशरण के मुकदमा अपराध संख्या69/2023 धारा 213(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत अर्जित अचल संपत्ति को आज मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने कुर्क किया है। यह कार्रवाई जिला अधिकारी सुजीत कुमार के आदेशानुसार की गई न्यायालय जिलाधिकारी मंडल प्रयागराज वाद संख्या 1086/2023 के तहत की गई है प्रशासन के चलाए गए चाबुक को देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा लगा रहा, प्रशासन ने अवैध / अनैतिक कृत्यों से अर्जित धन से क्रय किए जाने के कारण गैंग लीडर हेमराज उर्फ राजबाबू पुत्र रामशरण व विवेक प्रताप सिंह पुत्र राजबाबू सिंह ,धर्म पासी पुत्र जोगी पासी निवासी गण ग्राम सभा धूमाई थाना सैनी जनपद कौशांबी द्वारा अवैध अनुचित तरीके से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति को कुर्क की गई जिसमे गाटा संख्या 1435 रकबा 0.256 हेक्टेयर जिसकी कीमत 10 लाख रुपए,अभियुक्त विवेक प्रताप सिंह की डस्टर कार कीमत लगभग 5 लाख ,हीरो सुपर स्पेलेंडर कीमत 50 हजार ,न्यू हलैंड ट्रैक्टर जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए अभियुक्त धर्म पासी पुत्र जोगी लाल द्वारा अवैध तरीके से अर्जित चल अचल संपत्ति मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर को तत्काल प्रभाव से कुर्क की गई हैं निर्दिष्ट चिन्हित भूमि और कुर्क की कार्रवाई के दौरान नायब तहसील दार संजय कुमार सैनी कोतवाल जे.के. शर्मा,चौकी इंचार्ज अझुवा अरुण कुमार मौर्य, पथरावा चौकी इंचार्ज आलोक राज,सिराथू चौकी इंचार्ज चंदन सिंह,लेखपाल मुकेश कुमार सहित भरी पुलिस बल मौजूद रहा इस दौरान क्षेत्र में सनसनी मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *