कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा 

वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

कौशाम्बी। अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस उ0नि0 संजय सिंह परिहार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 422/23 धारा 376/377/504/506/507 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त करदम सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह नि० ग्राम सोनारी थाना धाता जनपद फतेहपुर द्वारा वादिनी के साथ पुनः गाली गलौज मारपीट व मारने की नीयत से कट्टा लहराने पर अभियुक्त को जुगराजपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 520/23 धारा 323/504/506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *