कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में मनाया गया वीर बाल दिवस

सिराथू कौशाम्बी। सिराथू कस्बे में स्थित स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई ,बच्चों ने इस अवसर पर सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के चारों बच्चे जोरावर सिंह, फतेह सिंह, अजीत सिंह व जुझार सिंह के चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया साथ ही आज ही के दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उधम सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित कर बच्चों ने उन्हें भी नमन किया।

सिराथू कस्बे में स्थित
स्वामी विवेकानंद विद्या आश्रम में बच्चों ने सिराथू के मंझनपुर रोड और धाता रोड में रैली निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए इस दौरान बच्चो ने पूरे नगर में भ्रमण कर देशभक्ति का संदेश दिया । इस अवसर पर नगर के कई स्थान पर बच्चों के ऊपर पुष्पांजलि करके उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत केसरी ने बताया की बच्चों के अंदर शौर्य, वीरता पराक्रम व देशभक्ति के जज्बों को भरने के लिए इस प्रकार के आयोजन विद्यालय में हमेशा किए जाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं अंशिका मिश्रा, रिया मौर्य, मोनिका सिंह, सुधा पांडे, आँचल कुशवाहा, अंजली सिंह, साक्षी शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, अरविंद पटेल, अभिषेक मौर्य सहित सैकड़ों बच्चें उपस्थित रहे।


