कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

सराय अकिल पुलिस और एसओजी की टीम को मिली बड़ी सफलता,लाखों के गांजा सहित 3 गिरफ्तार 

 

कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें सरांय अकिल व एसओजी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को माल सहित पकड़ा है।पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 11 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। इस मामले की जानकारी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी है।एसपी ने कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए उनके द्वारा सभी थानों व एसओजी टीम को निर्देशित किया गया था।सरांय अकिल पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से कुछ संदिग्ध लोगों की सूचना मिली।सूचना पर एसओजी व सरांय अकिल पुलिस ने बसुहार मोड़ से 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया ।पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से 70 किलो गांजा 3600 रुपये व एक अपाचे बाईक बरामद हुआ है इनमें से 2 लोग फतेहपुर व 1 कौशाम्बी जनपद के हैं और ये लोग छत्तीसगढ़ व उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज व आसपास के जनपदों में बेचते थे।

Byte — बृजेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *