कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

 भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे सांसद विनोद सोनकर का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, लगाए मुर्दाबाद के नारे 

कौशाम्बी। यूपी के कौशांबी जिले के नेवादा ब्लॉक के जैतपुर पूरे हजारी गांव में सोमवार को भारत संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे सांसद विनोद सोनकर का ग्रामीणो ने जमकर किया विरोध। सांसद का विरोध करते हुए लोगों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। नारेबाजी कर रहे ग्रामीण मौजूदा जिला पंचायत सदस्य के घर गिराए जाने से नाराज़ थे। वहीं सांसद विनोद सोनकर पर मंच से धमकी भी देने का आरोप लगाया गया है।

आपको बतादें कि सोमवार को नेवादा ब्लॉक के जैतपुर पूरे हजारी गांव में भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद विनोद सोनकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिया।

ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य का मकान गिराए जाने को लेकर आक्रोशित थे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामबाबू व कोटेदार सुनील कुमार व जिलापंचायत श्यामा देवी पत्नी जितेंद्र सरोज ने सांसद पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। वही कार्यक्रम से जाते वक्त ग्रामीणों ने सांसद का रास्ता रोक लिया। सांसद के साथ रहे सुरक्षाकर्मियों ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया और वहां से वापस कर दिया।

बाइट — साईमा, ज़िला पंचायत सदस्य वार्ड नं 26

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *