कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

 गो तस्करी सहित दो दर्जन से अधिक मामले में वांछित चल रहे 25 हजार का इनामिया SOG और पुलिस टीम की मुठभेड़ में घायल

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में कौशाम्बी, चित्रकूट,रीवा सहित कई अन्य जिलों में गौ तस्करी सहित दो दर्जन से अधिक मामले में वांछित चल रहा 25 हजार के इनामिया की SOG और पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ हुई है,मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कई फायर किया,पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी है,आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करारी थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर निवासी रईस पर कौशाम्बी जिले सहित अन्य जिलों में गौ तस्करी,पशु चोरी जैसे दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है,आज सुबह तड़के SOG टीम और पुलिस टीम की आरोपी रईस के साथ मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लगी है,आरोपी के पास से पुलिस ने एक बाइक,एक 315 बोर का तमंचा,कई जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है।घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

बाइट — एसपी कौशांबी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed