कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
अवैध शराब बनाने वाला लहन कराया गया नष्ट, ASP के नेतृत्व में अवैध शराब पर बड़ी छापेमारी

सिराथू कौशाम्बी। शासन के निर्देश पर ASP अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में सीओ अवधेश विश्वकर्मा और सैनी कोतवाली पुलिस के साथ अवैध शराब पर छापेमारी अभियान चलाया गया,सैनी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस बल ने छापेमारी कर लगभग 500 लीटर अवैध शराब बनाने वाला लहन नष्ट कराया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान कोई भी अवैध शराब का कारोबारी नही मिला वही पुलिस ने अवैध शराब बनाने के उपकरण और भट्टी को भी नष्ट किया है। इस दौरान अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।



