कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
गौशाला में दम तोड़ती गायें; म्योहर ब्लॉक के अस्थाई गौशाला चारा पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं गोवंश, जिम्मेदार बने धृतराष्ट्र
सरकार द्वारा जिले में संचालित गौशलाओ का बुरा हाल तिल तिल मरने को मजबूर गऊ माता
क्रमश:
जीपीएस फ़ोटो ४…….




मंझनपुर कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी भले ही गाय प्रेम में जी भरकर बजट लुटा रहे हों, लेकिन सरकार के नौकरशाह गाय को चारा और पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। म्योहर ब्लॉक के अस्थाई गौशाला में गायें लापरवाही के चलते भूख और प्यास से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रही हैं। बेजुबान गायों को गौशाला में नोंच-नोंच कर पशु पक्षी अपनी भूख मिटा रहे हैं। मरे जानवरों को जिम्मेदार मिट्टी डाल कर मूंद रहे। मिट्टी में ढके जानवरों को जिला प्रशासन ने भी डाली आंख में पट्टी गौशला की इस बदतर हालात पर सरकारी कारिंदे मौन हैं। ग्रामीण यहां की गौशाला के बारे में एक-एक कर सच बता रहे हैं।

म्योहर ब्लॉक के अस्थाई गौशाला में जो नजारा है, उसे देखर किसी भी पशु प्रेमी का दिल दहल उठेगा। यहां प्रशासन की लापरवाही के चलते भूख और प्यास से तड़प- तड़पकर बेजुबान गाय दम तोड़ रही हैं। लापरवाही की हद तो तब पार हो रही है, जब जिम्मेदारों द्वारा मरे जानवरों को जिम्मेदार मिट्टी डाल कर मूंद रहे। वहीं गाय को चील कौवे और कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी का अभी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गौशाला में भूख प्यास से परेशान बेजुबान गोवंश तड़प-तड़पकर जान गंवा रहे हैं। म्योहर ब्लॉक के अस्थाई गौशाला में बेजुबान गायों के मरने का सिलसिला जारी है। पहले भी इस गौशाला में कई गायों की मौत हो चुकी है। गायों का मरना और गायों की हत्या के जिम्मेदार अधिकारियों को कब सजा मिलेगी या इसी तरह गायों की हत्या का सिलसिला जारी रहेगा यह तो पूरी तरह से जांच का विषय बन रहा है।
बाइट – आंनद सिंह जिला उपाध्यक्ष ,हिन्दू जागरण मंच कौशाम्बी

