कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

बाल कृष्णालीला देख भाव विभोर हुए भक्तगण, हज़ारों की संख्या में भक्त रहे मौजूद

टेनशाह अलमाबाद में हो रही है भगवत कथा के सातवें दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर सुनी कथा

कौशाम्बी। टेनशाह अलमाबाद के अगिया बैताल बाबा मन्दिर में हो रही संगीतमय में भागवत कथा एवम भावनात्मक पाठ हवानात्मक पाठात्मक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के सातवें दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला संगीत में पाठ कथा वाचक पंडित विपिन चंद्र शास्त्री के द्वारा किया गया। सरल व भावपूर्ण संगीत में भागवत कथा पाठ को सुनकर भक्ति भाव विभोर हो गए। कथा को सुनने के लिए शनिवार को हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला अपने संगठन के साथियों के साथ पहुंचे थे।

भागवत पर कथा का पाठ कहते हुए पंडित विपिन के शास्त्री ने भाव में प्रस्तुति करते हुए भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला का संगीत में सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। इस भाव में पाठ को सुनकर भक्ति भाव विभोर हो गए महिलाओं के आंखों से मैं ममत्वों के आंसू बहन निकले। कथा के सातवें दिन भगवान श्री कृष्ण की लिस्ट करते हुए उनके द्वारा बताया गया कि भगवान की विभिन्न लीलाएं मनुष्य को जीवन के विभिन्न समय में होने के जीवन में आने वाली परेशानी एवं संघर्षों से निजात पाने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर भागवत कथा को सुनने का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा की भागवत कथा को मन से सुनने का अवसर ईश्वर की प्रेरणा से मिलता है। भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है उन्होंने कहा की भागवत कथा का श्रवण करते हुए भक्ति को भगवान से सीधे मिलान करना चाहिए। भागवत कथा सुनने का पूर्ण फल तभी मिलता है जब बाय सो को छोड़कर आप पूरे मन के साथ भागवत कथा को सुनते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अवधेश नारायण शुक्ला, रजत पांडे, हर्षित मिश्रा, राजू पासी, सर्वेश पटेल, दिलीप मिश्रा, पुष्पेंद्र पांडे, कुलदीप, अखिलेश मिश्रा, सुरेश त्रिपाठी, राम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *