नई दिल्ली। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है। हालांकि टीम अपने 14 खिलाड़ियों के साथ ही गई है और जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। कोच और कप्तान की मानें तो मोहम्मद शमी के फिटनेस को एनसीए से जैसे ही हरी झंडी मिल जाएगी उन्हें शामिल कर लिया जाएगा। 23 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली टीम इंडिया बाकी टीमों की तुलना में पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई है।

वर्ल्ड कप से पहले चार वॉर्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया

कोच द्रविड़ की खास डिमांड पर पहले ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चार अभ्यास मैच खेलेगी जिसमें आइसीसी द्वारा दिए गए दो वॉर्म-अप मैच भी शामिल है। इसके अलावा बीसीसीआइ ने दो अन्य प्रैक्टिस मैच की व्यवस्था की है जिससे खिलाड़ियों को वहां की कंडिशन समझने में आसानी हो। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के अलावा वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन से दो प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

क्या है पहले जाने की वजह?

टीम इंडिया वक्त से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया था कि क्यों टीम पहले जा रही है। उन्होंने कहा था कि टीम में 6-7 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट ऐसे खिलाड़ियों को वक्त देना चाहती है कि वहां के कंडिशन को समझे। टीम इंडिया फिलहाल डेथ बॉलिंग की समस्या से जूझ रही है यही कारण है कि टीम पर्थ की पिचों पर अपने गेंदबाजों को वक्त देना चाहती है।

टीम इंडिया के वॉर्म-अप मैच का कार्यक्रम

10 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन

12, अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन

17 अक्टूबर, वॉर्म-अप, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19 अक्टूबर, वॉर्म-अप भारत बनाम न्यूजीलैंड

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed