सपा कार्यालय पर मनाई गई चौधरी चरण सिंह जयंती
मुज़फ्फरनगर।समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी सहित अनेक सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों को अपनाकर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने पुरे जीवन मे दुखी किसानों मजदूरो कमजोरों की आवाज़ को बुलन्द करते हुए उनके हितों में संघर्ष करते हुए अनेक फैसले लेकर देश को नई दिशा देने का काम किया गया।
सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के किसानों मजदूरो दबे कुचले लोगो की आवाज़ व उनके विचारों को आज भी देश के लिए बड़ी जरुरत बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, धर्मेंद्र सिंह पवार,सुरेश पाल प्रजापति, अमलेश शर्मा,सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी पूर्व,एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी,मीर हसन,प्रधान जगपाल सिंह गुर्जर,जावेद आढ़ती,पवन पाल, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सरदार तरनजीत सिंह, नवाब इम्तियाज, नदीम मुखिया,जुनेद रउफ, सलमान त्यागी, अब्बास अली, हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल, दुर्गेश पाल, जोनी अरोरा, राशिद जैदी, अनुज गुर्जर,अंकित शर्मा, विशाल शर्मा, मोहन सिंह एडवोकेट, ब्रजेश कुमार,सनव्वर राणा,जियायल चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *