चौ चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित भारत सरकार -बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक

मुजफ्फरनगर – 23 दिसंबर 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा खरड़ गांव में चौ चरण सिंह जी की जन्म जयंती पर किसान संवाद का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किसानो ने चौधरी चरण सिंह जी को याद कर उनके कार्य एवं अनुभवों पर प्रकाश डाला ओर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गठवाला खपबके चौधरी बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि हमे चौधरी साहब से कृषि अर्थशास्त्र एवं शिष्टाचार सीखना चाहिए
आज के दौर में आपसी ईर्ष्या में भाईचारा एवं शिष्टाचार समाप्त हो रहा है। चौधरी साहब की सहकारी खेती को अपनाने की जरूरत है क्योंकि आज खेती में कोई मजदूर कार्य नही करना चाहता। ऐसी स्थिति में आपसी सहयोग को बढ़ाना होगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसान बिरादरी हमेशा चौधरी साहब के ऋण से मुक्त नहीं हो सकती क्योंकि अगर चरण सिंह जी नही होते तो आज किसान जमींदार नही बटाईदार होते
चौधरी साहब ने किसानो को शिष्टाचार एवं कृषि विविधिकरण,सहकारी खेती पर बल दिया । उन्होंने किसान को सशक्त बनाने हेतु अनेक कार्य किए जिसके कारण किसानो के मसीहा कहलाए। मलिक ने कहा कि जो वर्ग अपने इतिहास को एवम मसीहा को भूल जाता है वह लंबे समय तक तरक्की नहीं कर सकता
आज हमे राजनैतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर कार्य करना होगा । समाज को मार्गदर्शन की जरूरत है
किसान अगर फसल पैदा करता है तो उसके बेटे को कृषि आधारित लघु उद्योग से कीमत संवर्धन किए जाने की आवश्यकता है।इसके बिना किसानो का विकास संभव नहीं है
आज देश एक बार फिर चरण सिंह जैसे अर्थशास्त्री की आवश्यकता है।किसानो को मेहनत के साथ प्रोधोगिकी को भी अपनाना होगा।
भाकियु अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि किसान अपनी हितेषी सरकारों को चुनने का कार्य करेगे तो अधिक भला होगा। किसान की एकता बहुत जरूरी है
कार्यक्रम को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष अक्षय त्यागी,सुधीर पहलवान तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना,राजीव नीटू दुल्हेरा प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, प्रवीण बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष,विकास मलिक प्रधान, गजेंद्र पहलवान, चरण सिंह,साहब सिंह, पिंटू मलिक,सुनील,यासीन ,वीरेंद्र मलिक सतेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया
कार्यक्रम में साधुराम,अमरेश,महिपाल सिंह,प्रवीण,उपेंद्र मलिक,सोमपाल बालियान, नबाब सिंह, बिल्लू चंद्रपाल मलिक सहित हजारों लोगों ने भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *