सचिन त्यागी
बागपत जिले की खेकडा पुलिस ने नकली करेंसी के साथ महिला सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से 500 रुपये के नकली नोट मिले है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
खेकडा कोतवाली प्रभारी ने बताया की बाजार में कई नकली नोट मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम को काम पर लगाया गया। जांच में एक व्यक्ति जिसका नाम अहसान पुत्र नदीम अल्वी निवासी थाना जानी मेरठ को हिरासत में लिया गया। अहसान वर्तमान में गाजियाबाद जिले के ट्रोनिका सिटी में रह रहा था । पूछताछ में उसके पास से 500 के कुछ नकली नोट बरामद हुए, पूछताछ के बाद पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया जो अहसान के साथ काम कर रही थी। पुलिस ने दोनों के पास से 500 रुपये के 178 नकली नॉट बरामद किया है। एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खेकडा पुलिस ने 89 हजार रुपये के नकली नोट पकड़े है । एक महिला और एक व्यक्ति से अभी पूछताछ जारी है। जानकारी की जा रही है ये नकली नॉट कहां से आये। कहाँ कहां सप्लाई किया गए है। उन्होंने नकली नॉट पकड़ने वाली टीम बधाई दी है । मामले की जानकारी मिलने के बाद खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गयी है।

