मुजफ्फरनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज शाम अपनी यूपी जोड़ो यात्रा के अंतर्गत पुरकाजी ब्लॉक के त्यागी समाज बाहुल्य गांव खाई खेड़ी पहुंचे जहां पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान हरिओम त्यागी के नेतृत्व में ग्राम वासियों के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया गया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर फूलों से वर्षा की गई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को त्यागी समाज के द्वारा पगड़ी पहनकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया,गांव खाईखेड़ी में अजय राय के दौरे को लेकर ग्रामवासी काफी उत्साहित थे,
भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
अजय राय ने कहा कि भाजपा केवल झूठ की राजनीति करती है जबकि धरातल पर उसकी सच्चाई कुछ और ही है।भाजपा ने देश की जनता को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर गुमराह करके सत्ता हासिल की है।भाजपा किसानों का सबसे ज्यादा शोषण कर रही है भाजपा सरकार में पूरे देश में हजारों किसान अब तक आत्महत्या कर चुके है और वह किसानों के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था किन्तु चुनाव जीतते ही भाजपा अपने वादे से मुकर गई। उन्होंने दो टूक कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ लड़ेगा और झूठ व धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता विनित त्यागी पिछले दो दिन से कर रहे थे मेहनत।

ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
हरिओम प्रधान ने 51000 रुपए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेंट किए।।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की यूपी जोड़ो यात्रा में पूर्व विधायक इमरान मसूद,पूर्व सांसद सईदुल जमा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ,वरिष्ठ नेता नरेंद्र वर्मा,अरशद राणा आदि साथ रहे।
इस दौरान गांव वासियो में मुख्य रूप से हरिओम प्रधान, सत्तू नेताजी, प्रकाश त्यागी, मनोज त्यागी, संजय त्यागी,अनुज त्यागी राजसत्ता पोस्ट, त्यागी भूमिहार समाज के जिलाध्यक्ष शेखर त्यागी,अक्षय मास्टर जी, गौरव बरला,विदित त्यागी रेई,विजय त्यागी,भानू त्यागी, जीतू त्यागी,मोटा त्यागी,सचिन त्यागी सहित बड़ी संख्या में गांव वासी मौजूद रहे।।

