केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से जनपद मुजफ्फरनगर में गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से पुरा व सिसोली क्षेत्र से होता बुटराडा जंक्शन तक नया हाई वे बनेगा। गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक जायेगा और छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर गुजरेगा। तथा यह एक्सप्रेस वे पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा।
दूसरी ओर जनपद मुज़फ्फरनगर में पुरा व सिसोली क्षेत्र से होता हाई वे बुटराडा जंक्शन पर अंबाला-शामली एक्‍सप्रेसवे से जुड़ेगा। हरियाणा के अंबाला से यूपी के शामली तक बन रहे अंबाला-शामली एक्सप्रेस वे से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान तक सीधी कनेक्टिविटी होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों में आना-जाना आसान हो जाएगा। यह अंबाला-शामली ग्रीनफिल्ड एक्‍सप्रेस वे भी 6 लेन का होगा।
केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से मिली जानकारी के अनुसार यह हाई वे भारत माला प्रोजक्ट में शामिल कर लिया गया है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने सबसे पहले इसके लिए अपने साथी सुभाष चौधरी के साथ मिलकर केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसपर डॉ बालियान ने सहमति व्यक्त की थी।


हमने केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को इस बड़े प्रयास के लिए धन्यवाद देते हुए अनुरोध किया है कि इस हाई वे पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने की योजना भी स्वीकृत करायी जाए। हाई वे या एक्सप्रेस-वे जहां पर हाई वे से उतर खत्म होते हैं, उसके आसपास दो तीन किमी के दायरे में गलियारा विकसित होते है। यहां खाद्य प्रसंस्करण व अन्य महत्वपूर्ण उद्योग, एमएसएमई सेक्टर की इकाइयां लगती हैं। यहां वेयर हाउस, लाजिस्टिक पार्क भी बनाए जाते है। इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंते है।
हम उम्मीद करते है कि केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान इसके लिए भी प्रयास करेंगे। क्योकि विकास के विजन में केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का विजन सिर्फ प्रस्तावों तक ही सीमित नहीं है,उन्होंने जनपद मुज़फ्फरनगर व आसपास के क्षेत्र में इस तरह की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।

अशोक बालियान,पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *