देवबन्द।प्रशांत त्यागी
देवबंद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन की बैठक में मनदीप शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार आबाद अली को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार शामिल हुए। बैठक में पत्रकार प्रशांत त्यागी, पत्रकार मतीन खान, मुज्मकिर अहमद, साजिद खान, शाहनवाज मलिक, गुलफाम अहमद, आसिफ सागर, खिलेंद्र गांधी,देवबंद नितिन गर्ग, हिमांशु मिश्रा आदि रहे। बैठक के उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष मनदीप शर्मा ने कहा संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को वह ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वाह करेंगे।
प्रशांत त्यागी

