मुज़फ़्फ़रनगर।आज डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वस्त्र एकत्रीकरण शिविर के अंतिम दिन कॉलेज के विद्यार्थियो , शिक्षकों और कर्मचारियों ने गर्म ऊनी वस्त्र शिविर में दान कर अपना सहयोग प्रदान किया।
समाज कल्याण समिति संयोजक डॉ मुकेश चंद ने बताया कि कॉलेज की समाज कल्याण समिति के दो दिवसीय वस्त्र एकत्रीकरण शिविर का शुभारंभ कल प्रबंध समिति के सचिव डॉ एम के बंसल और कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल द्वारा किया गया था शिविर के प्रथम दिन काफी गर्म ऊनी वस्त्र इकठ्ठे हुए और आज दूसरे दिन भी महाविद्यालय परिवार द्वारा समाज कल्याण से जुड़े इस शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और गरीबों असहायों के लिए वस्त्र एकत्रीकरण में अपना सहयोग प्रदान किया तथा समाज कल्याण समिति द्वारा रखे गए दान पात्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सहायता राशि प्रदान की । उन्होंने कहा कि शिविर के संचालन में कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल और समिति सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया
डी ए वी कॉलेज के छात्रसंघ संयुक्त सचिव एवं समिति सदस्य अमन जैन ने बताया कि हमारे द्वारा लगाए गए इस शिविर का उद्देश्य कपड़े एकत्रित करके जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सभी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि एकत्रित किए हुए कपड़ों को गरीबों और असहायों में बांटने के लिए जल्द ही समिति की अगली बैठक बुलाई जाएगी जिसमें वस्त्रों के वितरण की तिथि और स्थान निश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों का शिविर में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर सभी समिति सदस्य जिनमें शिक्षको में डॉ अनुज, डॉ आसिफ, डॉ शुभम, डॉ सुभाष, डॉ अरविन्द, डॉ पूजा, तथा स्वयंसेवक माहेनूर, नदीम, अशफाक, पारुल, विशु , कसाना, सादिका, रिया, सायरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *