संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद परिसर में धरना स्थल पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की नकल उतारना व कुछ के द्वारा वीडियो शूट करना शर्मनाक घटना है। ये सांसद नकल उतारकर व वीडियो बनाकर किसान प्रष्ठभूमि से आये उपराष्ट्रपति का अपमान कर रहे थे।
इस घटना के समय सामने खड़े राहुल गांधी अपने फोन से धनखड़ की इस मिमिक्री का वीडियो भी बना रहे थे।और मनोज झा और केसी वेणुगोपाल समेत वहां मौजूद सारे सांसद एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मज़ाक उड़ता देख हंस रहे थे।भारत के उपराष्ट्रपति के अपमान की घटना पर इंडिया गठबंधन में शामिल एक किसान नेता जयंत चौधरी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
ये घटना शर्मनाक है और अस्वीकार्य भी है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है।और दूसरा सांसद इसकी वीडियो बना रहा है। गिरावट की कोई सीमा नहीं है। इस तरह की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले भी इंडिया गठ्बन्धन के कुछ नेताओं ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के बारे में गलत टिप्पणियां की थीं। संसद में हुई सुरक्षा की घटना पर राहुल गांधी का बयान आया था कि ऐसा बेरोजगारी की वजह से हुआ है। उनका यह बयान बिलकुल भी उचित नहीं कहा जा सकता है। हम इस धटना की निंदा करते है और इन संसदों से कहना चाहते है कि इन्हें इसके लिए माफ़ी मंगनी चाहिए। और इनकी पार्टी की नेता ममता बनर्जी को भी इनके विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।

 

अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट वेलफ़ेयर एसो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *