AAP को बड़ा झटका! केजरीवाल के इस विधायक ने दिया इस्तीफा, BJP में होगा शामिल

अहमदाबाद।अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। गुजरात में AAP के 5 विधायकों में से एक भूपेंद्र भयानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही BJP में शामिल होंगे। भूपेंद्र भयानी AAP के टिकट पर जुनागढ़ की विसावदर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने चुनाव के महज एक साल बाद ही इस्तीफा दे दिया,भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व मुख्यमंत्री केशु भाई पटेल की की थी विसावदर सीट,

भूपेंद्र भयानी ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को सौंपा इस्तीफा।

बीजेपी में घर वापसी होगी भूपेंद्र भयानी की

भूपेंद्र भयानी भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे और कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव में हराया था पाटीदार समुदाय से आते हैं भूपेंद्र भयानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *