प्रशांत त्यागी, देवबंद। संवाददाता

देवबंद में 3 अक्टूबर को हुई 12वीं के छात्र पंकज की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया तो हर कोई हैरान रह गया , पंकज की हत्या उसके चाचा के बेटे अनुराग ने अपने साथी उज्ज्वल की मदद से की थी।‌ हत्यारोपित अनुराग ने अपने भाई की हत्या को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन छुरा मंगवाया फिर 80 लाख की प्रॉपर्टी को हथियाना के लिए हत्याकांड को अंजाम दे डाला। दोनो ने पंकज की गर्दन छुरे से काटकर उसको मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को नदी में फ़ेंकर फरार हो गए थे। , इस हत्या के पीछे 80 लाख रुपए कीमत की एक जमीन थी। जिसका एकलौता वारिश पंकज था और उसी जमीन के लालच में आकर अनुराग ने अपने साथी उज्ज्वल के साथ मिलकर अपने ताऊ के बेटे की गला काटकर निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी , हत्या में प्रयुक्त छुरे को अनुराग ने देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amzone से ऑर्डर करके मंगवया था और उसी चाकू से पंकज की गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूरे हत्याकांड को खोलने के लिए देवबंद समेत आसपास के जनपदों में पहुंचे 500 सीसी टीवी कैमरे तक खंगाल डाले थे। देवबंद पुलिस टीम को एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए 11 हजार रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *