सचिन त्यागी
जनसुनवाई के दौरान बागपत जिलाधिकारी की फटकार लगते ही विधुत विभाग ने एक घंटे में किसान का विधुत भार बदल दिया। किसान एक माह से विधुत विभाग के चक्कर काट रहा था। किसान ने सरकार की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी का आभार जताया है।
कंडेरा गांव निवासी नन्द किशोर पुत्र बलदेव किसान अपने घर पर पत्नि के साथ रहते है। उनके बेटे नौकरी के लिये शहर गये हुुए है। नन्द किशोर ने बताया कि उनके घर का भार एक किलोवाट का था। अब बिजली की जरूरत बढ़ गयी तो विधुत भार बढाने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विधुत भार बढ़ाने का आग्रह किया। लेकिन एक महीने तक वे केवल विधुत विभाग अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार को बड़ौत तहसील दिवस में दी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधुत विभाग को फटकार लगायी और भार बढ़ाने के निर्देश दिये। विधुत विभाग के अधिकारियों ने एक धंटे में विधुत भार बढ़ा दिया। अधिकारी किसान के घर पहुंचे और विधुत भार की जानकारी दी है। किसान नन्द किशोर ने जिलाधिकारी की प्रशंसा की और आईएएस जितेंद्र प्रताप सिंह को बागपत का जिलाधिकारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगीआदित्यानाथ का धन्यवाद किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रार्थना की है कि जिस तरह उसकी जनवाई की गयी उसी तरह सभी पीड़ितों को सुने और उनकी शिकायते दूर हो।

