सचिन त्यागी

दिल्ली सहारपुर रेवले मार्ग पर शनिवार को ट्रेन के ब्रेक फेल हो गये। ब्रेक लगाने का प्रयास किया गया तो ट्रेन के निचले हिस्से में आग लगी गयी। रेलवे ट्रेक भी क्षतिग्रस्त हो गया। शामली से बागपत जनपद पहंुंचे मैकेनिकों ने तकनीकी खराबी को दुरूस्त कराया डेढ़ घंटा बाद ट्रेन अपने स्थान को जा सकी।
दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में शनिवार को अफरातफरी का माहौल रहा। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 4401 जैसे ही बड़का हाल्ट से बड़ौत रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। तभी अचानक ट्रेन में तकनीकी खराबी के चलते ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक जाम होते ही ट्रेन के निचले हिस्से में आग लगी गयी। ट्रेन रूकते ही यात्री ट्रेन से बाहर भागने लगे। ट्रेन स्थति की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित, ट्रैफिक इंस्पेक्टर ओमवीर, स्टेशन मास्टर अनुज राठी मौके पर पहुंचे और शामली से मैकेनिक बुलवाए गये। सीनियर सेक्शन इंजीनियर मोहित ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने से चिंगारी उठने से रेलवे ट्रैक बड़का, बड़ौत के बीच कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे ट्रैक को बदलने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *