जैन औषधालय में सकल जैन समाज की बैठक सम्पन्न

मुज़फ्फरनगर।गौरतलब है कि कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी की हत्या से पूरे देश का जैन समाज आज आक्रोशित हो गया है इसी संबंध में कल रात 10/7/2023 को रात्रि 9:00 बजे एक बैठक प्रेमपुरी जैन औषधालय में संपन्न हुई जिसमें समाज के जिम्मेदार लोगों ने सर्वसम्मति से तय किया कि आगामी 12 जुलाई 2023 को प्रातः 10:30 बजे महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री,केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग,राज्यपाल कर्नाटक,मुख्यमंत्री कर्नाटक को संबोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी महोदय मुज़फ्फरनगर को देने का काम करेंगे जिसमे मुख्य मांगे पूज्य मुनि श्री 108 कामकुमार नंदी जी मुनिराज की हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा हो,निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएँ,राष्ट्रीय स्तर पर विहार के दौरान व चातुर्मास में जैन संतों की एवम जैन धर्मावलंबियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो,केंद्र व सभी प्रदेशो मे जैन संरक्षण एवं सुरक्षा आयोग का गठन हो,जैन धर्म विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने वाले अनूप मण्डल व अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाये,जैनो के सामाजिक-धार्मिक-राजनैतिक अधिकारों की रक्षा सरकारें सुनिश्चित करें व अन्य होंगी
बैठक में बोलते हुए समाज के वक्ताओं ने कहा कि जैन समाज अपने धार्मिक तीर्थो,धार्मिक स्थलों,जैन सन्तो व धर्मावलंबियों की सुरक्षा के लेकर पहले ही बहुत चिंतित है ऐसे में सन्त की निर्मम हत्या आक्रोशित करने वाली व चिंता बढ़ाने वाली घटना है व ऐसे में कर्नाटक समेत सभी केंद्र सरकार व सभी मुख्य दलों की खामोशी निराशाजनक है व जैन समाज इस सब को अब सहने वाला नही है अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए फिर से शिखरजी आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन पुनः खड़ा करना पड़ा तो हम पीछे नही हटेंगे
बैठक में मुख्यरूप से गौरव जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जैन एकता मंच”युवा शाखा”),राजन जैन,रविंद्र जैन,पुनीत जैन,रोहित जैन’अप्पू’,विप्लव जैन,निपुण जैन एडवोकेट,नितिन जैन ‘मोंटू’, प्रदीप जैन,अनुज जैन,अमित जैन,मुकेश जैन,दिनेश जैन,आशीष जैन,मनोज जैन,कुलदीप जैन,महिपाल जैन,कंवर सेन जैन,गुणपाल जैन,वैभव जैन,राजीव जैन,वरुण जैन,अक्षत जैन,सौरभ जैन,डॉ अमित जैन,विकास जैन,अनिल जैन,प्रदीप जैन(मेडिकल),सुनील जैन,विपिन जैन’चुन्नू’,अर्चित जैन,संजय जैन,मुकेश जैन,नितिन जैन,सम्यक जैन,वर्धन जैन,आकर्ष जैन,संयम जैन,अनंत जैन,प्रियांशु जैन,वैभव जैन,हर्षित जैन,ऋतिक जैन,भव्य जैन,प्रथम जैन,अंशु जैन,वंश जैन,नमन जैन,संदीप जैन,प्रवीण जैन,अमूल जैन,राहुल जैन,कुलदीप जैन,राजीव जैन,राजेंद्र जैन,जगदीश जैन रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *