खेलों से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास: कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी

अरविंद कुमार/भोपा

भोपा (मुजफ्फरनगर) ग्रीष्मकालीन समर कैंप में इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के छात्रों ने विभिन्न परम्परागत खेलों एवं क्रियाकलापों से कैंप का लुत्फ उठाया और विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।

सोमवार को विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी ने कहा की खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है इसलिए जीवन में हमेशा किसी ने किसी खेल को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए। खेलों से शरीर हष्ट पुष्ट रहता है और दैनिक गतिविधियों में भी जागरूकता बनी रहती है इससे पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्रियाकलापों में प्रतिभाग किया और बहुत पुराने परंपरागत खेलों को आज जिंदा किया जैसे बंदर चाल,लंगड़ी टांग, स्नेक चाल आदि तरह-तरह के जो बहुत पुराने खेल होते थे उनको खेलकर पुराने दिनों की याद ताजा की। वहीं छात्रों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में अपने हाथ आजमाए। विशेष रुप से छात्र छात्राओं ने कला के क्षेत्र में, स्प्रे पेंटिंग के विषय में जानकारी हासिल की। प्राध्यापक श्री दिनेश शर्मा ने उन्हें बहुत बारीकी से स्प्रे पेंटिंग के विषय में बताया कि कैसे स्प्रे पेंटिंग की जाती है इस प्रकार आज का दिन एक शानदार भिन्न भिन्न प्रकार के क्रियाकलापों से भरा हुआ रहा। इससे छात्रों में नई उर्जा का समावेश हुआ और उन्होंने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ प्रवीण चौधरी, एनसीसी अधिकारी कपिल कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, गोविंद वर्मा, उत्तम मलिक, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, अनुज राठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *