रविवार दिनांक 25 जून 2023 को शिव मंदिर ,शकुंतलम, आवास विकास कालोनी मुजफ्फरनगर में कला ,साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती मेरठ प्रान्त द्वारा एक चित्रकला कार्यशाला तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमे पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्राकृतिक दृश्य बनाने को दिए गए । चित्रकला प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई। जिसमे वर्ग ए में कक्षा एक से छः तक तथा वर्ग बी में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे पर्यावरण सुरक्षा, प्राकृतिक दृश्य के खूबसूरत चित्र बनाए ।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मयंक सैनी MFA (चित्रकला विभाग श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर) के अनुसार
प्रतियोगिता परिणाम निम्न प्रकार रहा।
वर्ग ए में कक्षा 1 से 6 तक

प्रथम श्याम बाबू पुत्र श्री बादशाह कक्षा 6
द्वितीय आनिया पुत्री पंकज कक्षा 6
तृतीय काव्या पुत्री कपिल कुमार
कक्षा 5 -सांत्वना कु प्रांजुल 6th ,विशु कक्षा 3rd को दिया गया।

वर्ग बी कक्षा 7 से 12
प्रथम विशु कक्षा 9 राजकीय इण्टर
इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर
द्वितीय
कक्षा 7 कु आयुषी कक्षा 11
डी एस पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर

तृतीय दिव्यांशी कक्षा 9th एम जी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर ।
सांत्वना पुरुष्कार डी ए वी इन्टर कॉलेज कु जोया 9th a ,तथा तेजस 9th B को दिया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी श्री कुंज बिहारी अग्रवाल ,ने की
विशिष्ठ अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश रेशू ने कला की उपयोगिता बताते हुए जीवन में कला की विशेष भूमिका है जिसका क्षेत्र बहुत बड़ा है।आज मल्टीमीडिया का बहुत बड़ा महत्व है।
चाहे वो इलोक्ट्रोनिक मीडिया हो ।या फिल्म मेकिंग, इसकी शुरुआत इन कला प्रतियोगियाओ के मध्य होकर ही है।
दिल्ली कला महाविद्यालय के पूर्व छात्र तथा आई आई टी मुम्बई के फिल्म एनिमेशन के छात्र प्रांजल सैनी ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का पोर्ट्रेट बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर प्रेमप्रकाश मेमोरियल रिलीजियस
ट्रस्ट के संचालक श्री प्रवीण कुमार शर्मा जी ने सभी अतिथियों प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।श्रीमती अंजली चौधरी, अध्यक्ष महिला मोर्चा बी जे पी मुजफ्फरनगर,सेवा भारती से नीति अग्रवाल ,अन्नू अग्रवाल
वारिका शर्मा, तथा प्रफुल्ल मेहरा,मनोज राणा ने सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण कराया, प्रतियोगिता को सफल बनाने मे मनीष मित्तल, भूपेंद्र कुमार प्रजापति, का योगदान रहा।
मन्दिर के पुजारी राजेश के अनुसार आज छात्र छात्राओं का काफी उत्साह रहा। भविष्य में भी ऐसी गतिविधि कराते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती मेरठ प्रान्त चित्रकला विधा प्रमुख प्रवीण कुमार सैनी ने किया। आभार पी के शर्मा जी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *