महापंचायत रोकना जिहादियों को संरक्षण देना: अनुज वालिया।।

चिरंजीव सेमवाल

उत्तरकाशी 14,जून। आखिर जिला प्रशासन ने पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को रोकने में कामयाब हो गई है।जिला प्रशासन ने माहोल को तनावपूर्ण देखते हुए पुरोला में भारी पुलिस बल तैनात कर 14 से 19 जून तक धारा 144 लागू कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। बुधवार को उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में पहुंचे बजरंग दल के अध्यक्ष अनुज वालिया ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पुरोला में महापंचायत रोकने की हिंदुओं के खिलाफ बड़ी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि महापंचायत को शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा था। लेकिन प्रशासन जिहादियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। आज ही धारा 144 लागू कर दी गई। इससे पहले जब इतना बवाल हुआ, तब जिला प्रशासन कहां सो रहा था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से ऐसे अफसरों को हटाने की मांग रखेंगे। प्रशासन ने मुस्लिम लीडर असदुद्दीन ओवैसी के दबाव आकर महापंचायत को रोका है। धारा 144 लागू होने पर भी महापंचायत से पीछे नहीं हटेंगे।

कहा कि 19 जून के बाद कभी भी महापंचायत कर सकते हैं। किसी से डरने वाले नहीं है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय बडोला, यशपाल वशिष्ठ, किरन पंवार, , गीता गैरोला, उषा जोशी, सरिता पडियार, मौजूद रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 28 मई को पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
देवभूमि के माहौल में नफरत की हवाएं उड़ रही है वह चिंताजनक है,  क्योंकि राज्य बनने से लेकर मौजूदा 23 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब सांप्रदायिकता की आग की तपिश  खाशकर उत्तरकाशी पुरोला   महसूस कर रहा है।  ऐसे में राज्य को जहां अमन और शांति की फिजाओं में नफरत के जहर घूमने का डर सता रहा है , वहीं राज्य सरकार भी मौजूदा सूरते हाल से चिंतित नजर आ रही है, लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कोई ढील देने के मूड में नहीं है और उन्होंने असामाजिक तत्व और विवादित लोगों पर सख्त कार्यवाही के साथ निर्देश भी दे दिए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *